मुंबई: बॉलीवुड स्टार वरूण धवन, जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू स्टारर 'जुड़वा 2' आज रिलीज हो चुकी है. आपको बता दें कि रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी और जिस तरह की बुकिंग हो रही थी उस लिहाज से बताया जा रहा था कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. लेकिन अभी तक जो रिव्यू आए हैं उससे कुछ खास उम्मीद तो नहीं लग रही है.
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म जुड़वा 2 को लेकर ट्वीट किया है. तरण ने कहा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग कर सकती है. इस फिल्म से उम्मीद कर सकते हैं कि यह पहले ही दिन एक अच्छा रिकॉर्ड कायम करेगी
Source: inkhabar

Comments
Post a Comment